पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट मिशो को सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट के लिए जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है । दरअसल एक इंटरनेट यूजर ने एक्स पर ऐप के पेज के स्क्रीनशॉट शेयर कर उस प्लेटफार्म पर बिक रहे कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई थी जिसे तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सही ठहराया है । ई-कॉमर्स एप पर खुल्लम खुल्ला लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंटेड टीशर्ट बेची जा रही हैं । लॉरेंस पर जबरन वसूली और हत्या समेत कई अपराधिक आरोप हैं । हालांकि उसने सभी आरोपों से इंकार किया है । सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की वजह से बिश्नोई काफी ज्यादा चर्चा में हैं । इसके अलावा बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ही ली थी ।
सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर आलीशान जाफरी ने लंबी चौड़ी पोस्ट लेकर ई-कॉमर्स ऐप पर बिक रहे गैंगस्टर प्रिंटेड कपड़ों को नया ऑनलाइन कटर पंथ बताया । उन्होंने मिशो एप के पेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई प्रिंट की बच्चों की टीशर्ट ₹211 में तो वहीं लड़कों और आदमियों की टीशर्ट ₹ 168 में अवेलेबल देखी जा सकती हैं ।
यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं । साथ ही साथ मिशो पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं । आलीशान जाफरी लिखते हैं पीपल आर लिटरली सेलिंग गैंगस्टर मर्चेंडाइज ऑन प्लेटफॉर्म लाइक मिशो एंड टी शॉफर दिस इज जस्ट वन एग्जांपल ऑफ इंडियाज लेटेस्ट ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन । वहीं एक और यूजर ने लिखा डियर मीशो नेताओं के कुर्तों पर छाप सकते हो क्या एक गैंगस्टर अपराधी की फोटो नहीं तो बच्चों को क्यों अपराधी का रोल मॉडल बनाना चाहते हो । तुरंत प्रोडक्ट को वापस लो और बंद करो इसे बेचना ।
તમારા મોબાઈલ પર તમામ પ્રકારના લેટેસ્ટ ન્યૂઝ, સરકારી માહિતી, હેલ્થ ટિપ્સ જેવા અપડેટ્સ મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારા વોટ્સઅપ ગ્રુપમાં જોડાવ. Join Whatsapp
वही एक और यूजरने लिखा भारतीय कानून व्यवस्था के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई एक अपराधी है । लॉरेंस बिश्नोई के नाम तमाम मुकदमे हैं और उसके नाम से कई लोगों की हत्या हो गई है । मीशो जो कि अपने देश में एक बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ब्रांड टीशर्ट बेच रही है । एक और यूजरने ने तो लिंक तक मांग लिया । कहा मैं इसे बाय करना चाहता हूं । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा एक अपराधी का महिमा मंडन करने का परिणाम बहुत घातक हो सकता है । बच्चों में ऐसी सोच पनपना बहुत हानिकारक है । सरकार तुरंत रोक लगाए । वहीं एक यूजर ने लिखा मिशो वाले कुछ फायदे के लिए एक गैंगस्टर को खुलेआम सपोर्ट कर रहे हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है ।हमारे देश की कानून व्यवस्था का यह खुलेआम मजाक बना रहे हैं । देश की एजेंसियां क्या कर रही हैं इन पर भी कोई रेड डालो ।
आपको बता दें मामला वायरल होने के बाद जब चेक किया गया तो पाया कि लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंट वाली सभी टीशर्ट आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है । मिशोकी साइट पर आप देख सकते हैं यहां पर लिखा हुआ है दिस प्रोडक्ट इज आउट ऑफ स्टॉक । इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मिशो के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने प्रोडक्ट को इन एक्टिवेट करने के लिए तुरंत कार्यवाही की है । सभी यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद शॉपिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है ।